पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजार में कोर्ट, तहसील, बैंक और सामुदायिक भवन लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं, रोज जाम

बाजार में कोर्ट, तहसील, बैंक और सामुदायिक भवन लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं, रोज जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमर. कस्बे के बाजार में जाम के हालात।

कठूमर. कस्बे में बार-बार लगने वाला जाम आमजन के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। प्रमुख सड़क मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक है जिसके सामने ग्रामीण उपभोक्ता अपने दुपहिया वाहन खड़े कर देते है। वही मुंसिफ काेर्ट, सामुदाियक भवन व तहसील के बाहर चौपहिया और बाइकों का जमावड़ा होने से समस्या बढ़ जाती है, जिससे प्रतिदिन जाम के हालत बन जाते है। जिससे एम्बुलेंस सहित स्कूल के वाहन जाम में फंस जाने से रोगी, बच्चे और आमजन का निकलना दुर्लभ हाे जाता है। जाम में फंसे लोगो के बीच झगड़े होते रहते हंै।

खबरें और भी हैं...