बिजली कनेक्शन की मांग पत्र राशि डिमांड ड्राफ्ट से होगी जमा
कठूमर | जयपुर विद्युत वितरण निगम में विभिन्न वर्गों के बिजली कनेक्शन की मांग पत्र राशि अब डिमांड ड्राफ्ट से जमा कराई जाएगी। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता अमित यादव ने बताया कि कृषि कनेक्शनों एवं बूंद-बूंद सिंचाई योजना के अंतर्गत प्राप्त पत्रावलियों की डिमांड राशि 11 जून तक बैंक डिमांड ड्राफ्ट से जमा कराई जा सकती है। सहायक अभियंता ने बताया जिन उपभोक्ताओं को मांग पत्र नहीं मिले हैं वे कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।