पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं को दी परमाणु परीक्षण से जुड़ी जानकारी

युवाओं को दी परमाणु परीक्षण से जुड़ी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमर | कस्बे में शौर्य कलश यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अनिल कौशिक के नेतृत्व में स्वागत किया। इस मौके पर युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन अरावली आईटीआई कॉलेज में किया गया। युवा मोर्चा प्रभारी पंकज कटारा ने बताया कि सम्मेलन में पोकरण परमाणु परीक्षण की मिट्टी से सम्मेलन में शामिल युवाओं को तिलक लगाकर परमाणु परीक्षण से जुड़ी जानकारी युवाओं दी। वही युवाओं ने शौर्य कलश का सामूहिक पूजा की। कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला प्रभारी पं. जले सिंह, संयोजक पंकज कटारा, पूर्व सरपंच तुहीराम चौधरी, चंद्रप्रकाश चौधरी, सुनील बजाज, सत्तु पंडित, सरपंच प्रकाश चौधरी, अनिल कूलवाल, दिगंबर सिंह, बंटू चौधरी, ओबीसी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष चौधरी रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

कठूमर. मंगलवार को शौर्य कलश का पूजन करते कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...