पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवरलोड डंपर के पहिए से कुचलकर युवक की मौत

ओवरलोड डंपर के पहिए से कुचलकर युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के लक्ष्मणगढ़ बाईपास रोड पर गिट्टियों से भरे ओवरलोड डंपर ने एक युवक की जान ले ली। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि युवक अपने घर से पैदल मंदिर पर आ रहा था कि पीछे आ रहे डंपर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए युवक को टक्कर मार दी । जिससे युवक की पहिए से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के लक्ष्मणगढ़ बाईपास रोड पर खेड़ली की तरफ से आ रहे गिट्टियों से भरे ओवर लोड डंपर ने युवक राजेश पुत्र स्वर्गीय कांशीराम जाटव निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी कठूमर को टक्कर मार दी। जिसकी पहिए के नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी होने पर मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित हो गए और विधवा मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर हैड कांस्टेबल नरपत सिंह मय जाप्ते मौके पर पहुंचे और शव को कस्बे की सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम कराया। वहीं पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया और चालक फरार हो गया। युवक राजेश जाटव अपने परिवार मे इकलौता वारिस था। पिता की मौत बहुत पहले हो जाने पर अपनी मां इसरा जाटव के साथ अर्से से ननिहाल कठूमर कस्बे में रह रहा था।

दुर्घटना के बाद डंपर को छोड़ गया चालक।

खबरें और भी हैं...