पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सद्‌भावना मैराथन आज, कई हस्तियां होंगी शामिल

सद्‌भावना मैराथन आज, कई हस्तियां होंगी शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमर| कठूमर सद्‌भावना मैराथन का आयोजन 20 मई को कठूमर खेड़ली के बीच दारौदा चौराहे पर किया जाएगा। इसमें देश की एक दर्जन प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होगी। प्रतियोगिता पूरी तैयारी कर ली गई है। आयोजक नरसी किराड ने बताया मैराथन प्रतियोगिता के लिए युवाओं में विशेष उत्साह है। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को ग्यारह हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त को 51 सौ रुपए व तीसरा स्थान प्राप्त धावक को 21 सौ रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। कठूमर सद्‌भावना मैराथन के उद्‌घाटन अवसर पर ओलंपिक खिलाड़ी सपना पूनिया, किक्रेटर पंकज सिंह, टीवी सीरियल अभिनेता गौरव वाधवा, अंतरराष्ट्रीय मैराथन विजेता बजरंग लाल ताखर, एशियन खिलाड़ी गुरवेंद्रपाल सिंह, महाराना प्रताप अवार्डी संदीप मान और स्वाति दुधवाल, राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी सुमित्रा शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज बालोदा, प्रसिद्ध सिंगर राहुल कुमार भट्ट और जीती जगजीत सिंह, एंकर सुनील गुर्जर, बालीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा शामिल होंगी।

खबरें और भी हैं...