कठूमर | पंचायत राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ और मनरेगा कर्मचारी संघ शाखा कठूमर ने प्याऊ लगा कर सरकार का अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों पर ध्यानाकर्षण कराने हेतु शर्बत पिलाया। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांग कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 शुरू कराने, अनुकंपा कार्मिकों को टंकण परीक्षा से राहत दिलाने सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों पर ध्यानाकर्षण हेतु पंचायत समिति के सामने सुबह से शाम तक शर्बत की प्याऊ लगा कर शीघ्र ही मांग पूरी करने की मांग की।