खेड़ली | भाजपा विधानसभा क्षेत्र कठूमर के बूथ संरचना सप्ताह की बैठक मंगलवार भाजपा को शाम चार बजे अग्रवाल धर्मशाला में होगी। इसमें क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं जिले से नियुक्त प्रभारी रामावतार चौधरी एवं सह प्रभारी राजकुमार पंडा की उपस्थिति में प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्षों एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्री, पूर्व महामंत्री, जिला स्तरीय पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जिला पार्षदों, पंचायत समिति एवं नगर पालिका के पार्षदों सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।