पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिकअप की रोडवेज बस से टक्कर, चालक घायल

पिकअप की रोडवेज बस से टक्कर, चालक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पिकअप चालक रोडवेज बस को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पिकअप की टक्कर में रोडवेज बस के सामने का शीशा फूट गया। जिससे रोडवेज बस चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडवेज बस के चालक लक्ष्मण प्रसाद शाम को अलवर से खेड़ली के लिए बस लेकर रवाना हुआ। कठूमर कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अचानक तेज गति से पिकअप आई और रोडवेज को टक्कर मार दी। टक्कर से रोडवेज बस का सामने का शीशा टूट गया। शीशा टूटने से चालक लक्ष्मण प्रसाद घायल हो गया। वहीं बस के यात्रियों का कहना है कि बस पलटते पलटते बची। चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।

खबरें और भी हैं...