पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौरव पथ को चौड़ा कराने की मांग

गौरव पथ को चौड़ा कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ली | गांव समोची में सार्वजनिक नि‍र्माण विभाग द्वारा बन रहे गौरव पथ को ग्रामीणों द्वारा चौड़ा कराने की मांग कठूमर एसडीएम से की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वासुदेव चौहान के मकान से पथवारी तक के लि‍ए गौरव पथ का नि‍र्माण कि‍या जा रहा है। सड़क पर लोगों ने जगह-जगह जंगली बबूल द्वारा कब्जा कर रखा है जिसके कारण सड़क की चौड़ाई मात्र 8 से 10 फुट रह गई है जबकि‍ राजस्व रिकार्ड में इसकी चौड़ाई 18 फुट है। ग्रामीणों ने उक्त अतिक्रमण हटवाकर गौरव पथ नि‍र्माण कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...