पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरतपुर से आ रहे ओवरलोड डंपरों ने तोड़ी आधा दर्जन सड़कें

भरतपुर से आ रहे ओवरलोड डंपरों ने तोड़ी आधा दर्जन सड़कें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड क्षेत्र में कई माह से सड़कों पर लगातार दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों से सड़कों का दम फूलने लगा है। वहीं परिवहन और खनन विभाग की अनदेखी से अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड वाहनों से उपखंड क्षेत्र की आधा दर्जन सड़कें चकनाचूर गई है। जिससे क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले लोडिंग वाहनों से आवासीय क्षेत्र में कंपन महसूस होने लगा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे मे अलसुबह और देर शाम से रात तक रेता, गिट्टी, पत्थर एवं बजरी से भरे ओवर लोड ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उपखंड क्षेत्र की खेड़ली से नगर वाया कठूमर 25 किमी रोड, कठूमर से भनोखर रोनिजाथान तक करीब तीस किमी रोड, खेड़ली से दातिया रोड तक 12 किमी रोड, अलीपुर से खेड़ली करीब तेरह किमी रोड खनन माफियाओं के ओवरलोड वाहनों से टूट चुके हैं। वहीं सड़कों पर गहरे गड्ढे बन जाने से दुर्घटनाएं होती रहती है।

बताया जा रहा है कि भरतपुर-नदबई के अलीपुर पहाड़ पर आधा दर्जन एवं वैर-भुसावर के घाटरी क्षेत्र में भारी संख्या में लगे क्रशर अधिकृत और अनधिकृत रुप से काम कर रहे हैं। जहां से अल सुबह और देर शाम से रात्रि तक ओवर लोड ट्रक, डंपर और ट्रैक्टरों की बिना जांच के आवाजाही होती है। जिससे राज्य सरकार को लाखों रुपए रोजाना की रायल्टी का नुकसान हो रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी की करोड़ों रुपए की लागत वाली आधा दर्जन सड़कें ओवरलोड वाहन और खनन माफियाओं की भेंट चढ़ गई है। वहीं सरेआम चलने वाले ओवरलोड वाहनों से आवासीय क्षेत्र में हो रहे कंपन से लोग परेशान है। बताया जा रहा है जिस सड़क मार्ग से ये ओवर लोड वाहन गुजरते हैं। वहां की सड़कें कंपन से हिलने लगती है और उनमें दरार आने से धंस गई है। वहीं कस्बे के लक्ष्मणगढ़ बाईपास पर सड़क धंसने से तालाब बन चुका है।

कभी-कभी ही होती है कार्रवाई

रोजाना अवैध रूप से बेखौफ चल रहे ओवरलोड वाहनों पर परिवहन व खनन विभाग कभी-कभार ही कार्रवाई करते हैं। फरवरी 18 में परिवहन विभाग ने रेता से भरे दो डंपर पकड़े थे। उसके बाद कार्रवाई नहीं होने से लगातार अवैध ओवर लोड वाहन चल रहे हैं।

वर्तमान में जो सड़कें हैं वे निर्धारित वजन के लिए ही डिजाइन की गई है। यदि इन सड़कों पर क्षमता से अधिक लोड के वाहन दौड़ेंगे तो सड़कें टूटेंगी। इसके लिए जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करें। मनोज श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी

कार्रवाई से बचने के लिए कठूमर होकर निकालते हैं अवैध खनिज से भरे सैकडों डंपर

कठूमर. कस्बे से निकलते ओवरलोड वाहन।

खबरें और भी हैं...