- Hindi News
- National
- अभिभाषक संघ दो गुटों में बंटा, एक चुनाव कराएगा, दूसरे ने कार्यकारिणी बनाई
अभिभाषक संघ दो गुटों में बंटा, एक चुनाव कराएगा, दूसरे ने कार्यकारिणी बनाई
कठूमर| अभिभाषक संघ कठूमर में एक बार फिर दो गुट बन गए हैं। एक गुट ने चुनाव कराने की घोषणा कर दी। वहीं दूसरे गुट ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। दोनों गुट से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार एक गुट ने संघ की बैठक कर तीस मई से पहले चुनाव कराने के लिए एडवोकेट गिरधारी लाल शर्मा और लतेश शर्मा को चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी है। वहीं दूसरे गुट ने बैठक कर चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी अमनदीप नरूका को नियुक्त कर सुभाष अर्रूआ को निर्विरोध अध्यक्ष चुनकर नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी।