पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैराथन में सूरजपुरा के लक्ष्मण रहे प्रथम

मैराथन में सूरजपुरा के लक्ष्मण रहे प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमर| कठूमर सद्‌भावना मैराथन प्रतियोगिता का उद्‌घाटन कठूमर खेड़ली के बीच दारौदा चौराहे पर बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा, राष्ट्रीय किक्रेटर पंकज सिंह, ओलंपिक खिलाड़ी सपना पूनियां ने किया। कार्यक्रम मे देश की एक दर्जन प्रसिद्ध हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभिनेत्री कायनात अरोड़ा थी। इस दौरान ओलंपिक खिलाड़ी सपना पूनिया, किक्रेटर पंकज सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने आए प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक राहुल कुमार भट्‌ट व जीती जगजीत सिंह ने देश भक्ति फिल्मी गीत सुना कर दर्शकों का मनोरंजन किया। आयोजक नरसी किराड व कोच बद्री गुर्जर ने बताया कि मैराथन प्रतियोगिता में क्षेत्र के डेढ़ सौ युवाओं ने भाग लिया। इसमें प्रथम विजेता सूरजपुरा निवासी लक्ष्मण सैनी को ग्यारह हजार रुपए, द्वितीय स्थान जयबीर डोरोली को 51 सौ रुपए और तीसरा स्थान धावक तसई निवासी इंकार सिंह को 21 सौ रुपए का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। मैराथन प्रतियोगिता के उद्‌घाटन में ओलंपिक खिलाड़ी सपना पूनिया, किक्रेटर पंकज सिंह, टीवी सीरियल अभिनेता गौरव वाधवा, अंतर्राष्ट्रीय मैराथन विजेता बजरंग लाल ताखर, एशियन खिलाड़ी गुरवेंद्रपाल सिंह, महाराना प्रताप अवार्डी संदीप मान और स्वाति दुधवाल, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुमित्रा शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज बालोदा, प्रसिद्ध सिंगर राहुल कुमार भट्ट, और जीती जगजीत सिंह, एंकर सुनील गुर्जर, मशहूर बालीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा मंच पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन टीवी एंकर सुनील गुर्जर ने किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच तुहीराम चौधरी, श्यामलाल शर्मा सहित काफी की संख्या में ग्रामीण, महिला, पुरुष और युवा मौजूद रहे।

खेल

खेल

खबरें और भी हैं...