आगामी 26 जून से एमआर टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बीआरसी कटकमसांडी में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मिजिल्स एवं रूबेला टीकाकरण के माइक्रो प्लान के प्रपत्र दो ए को सही तरीके से संधारित करने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण एमओआईसी मुक्त सोरेन व मेडिकल ऑफिसर योगेंद्र चौधरी ने दिया। प्रशिक्षण के क्रम मेडिकल ऑफिसर योगेंद्र चौधरी ने शिक्षकों को बताया कि आगामी 26 जून को एमआर टीका 9 माह से लेकर 15 वर्ष आयु तक के बच्चों को दिया जाएगा। डॉ योगेंद्र ने यह बतलाया गया कि बच्चों को खसरा, चेचक, त्वचा पर लालदाने, कई जन्मजात रोग जैसे बहरापन, अंधापन, दिल की बीमारी मिजिल्स और रूबेला के वायरस से होता है।
इस रोग का इलाज ही बेहतर बचाव है। इस रोग से बचाव के लिए टीकाकरण एक मात्र माध्यम है। उन्होंने सभी प्रखंडवासियों से अपने बच्चों को टीका दिलाने की अपील किया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुक्ता सोरेंग, डॉ. योगेंद्र चौधरी, बीईईओ नागेश्वर सिंह, बीपीओ गजाला प्रवीण, शारीरिक प्रशिक्षक अलीम सहित पंचायत क्षेत्र के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित थे।