कटकमसांडी | पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ढोठवा गांव के सोमर यादव, चंदर यादव, काली यादव, भीम यादव शामिल है। इन चारों पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 112/10 , 402/07, 113/10, 31/13 के तहत मामला दर्ज था। जबकि कटकमसांडी थाना कांड संख्या 255/17 के दो अभियुक्त मो अनवर तथा मो मुख्तार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था और विभिन्न कांड संख्या में फरार चल रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, एएसआई मनोज कुमार, मो शमसुद्दीन व जैप के जवान तथा अधिकारी शामिल थे।