कटकमसांडी | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को मिजिल्स एवं रूबेला टीकाकरण को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कटकमसांडी एमओआईसी डॉ. मुक्ता सोरेंग ने की। बैठक में प्रखंड में मिजिल्स व रूबेला के टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान पर चर्चा किया गया। डॉ. सोरेन ने टीकाकरण के लिए विभाग के निर्देशों, टीकाकरण करने के तरीके व कोल्ड चेन मेंटेन करने की भी विस्तृत जानकारी दी। यह भी बताया कि यह वैक्सीन झारखण्ड में आगामी 26 जून को टीकाकरण में शामिल हो रही है। यह वैक्सीन कई बीमारियों से बचाता है।पूर्व में यह टीका 9 से 12 माह व 15 से 24 माह के बीच दिया जाता था, लेकिन इस नए टीके को 9 से 15 वर्ष आयु समूह तक के बच्चों को दिया जाएगा। प्रखंड स्तरीय बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, कटकमदाग बीडीओ सतेंद्र महतो, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, अशोक कुमार यादव, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, सीडीपीओ मीना ठाकुर, बीईईओ नागेश्वर सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, सीएचसी मेडिकल ऑफिसर डॉ विनय कुमार, प्रधान सहायक आशीष कुमार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर चंद्रमोहन उरांव समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।