पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढोठवा पंचायत क्षेत्र के 8 स्कूलों में हुआ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

ढोठवा पंचायत क्षेत्र के 8 स्कूलों में हुआ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटकमसांडी प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत ढोठवा पंचायत के नौ स्कूलों में से आठ स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इसकी जानकारी कटकमसांडी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेश्वर सिंह ने दी।

उन्होंने यह बताया कि पंचायत क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय कुम्हार टोला, नव प्राथमिक विद्यालय कारीचटान, नव प्राथमिक विद्यालय अमझर, नव प्राथमिक विद्यालय कोन्हर , मध्य विद्यालय मनार, मध्य विद्यालय मांदीगड़ा, नव प्राथमिक विद्यालय बचरा एवं नव प्राथमिक विद्यालय गुरी शामिल हैं। जबकि मध्य विद्यालय ढौठवा में स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन के क्रम में विवाद उत्पन्न हो जाने की वजह से पुनर्गठन नहीं हो पाया। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि नरेश प्रजापति को अध्यक्ष बनाया जाए परंतु नियमानुसार अध्यक्ष या सदस्य वही बन सकता है जिसका बच्चा उस स्कूल में पढ़ता हो। नरेश प्रजापति का कोई बच्चा स्कूल में नहीं पढ़ता है। पर्यवेक्षक पर ग्रामीणों के दवाब देने व हो हल्ला करने की वजह से चुनाव नहीं हो पाया। बताते चले कि पंचायत के मुखिया शेर मोहम्मद खान ने जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग को पत्र लिखकर पंचायत क्षेत्र के सभी स्कूलों में प्रबंध समिति के अध्यक्ष के द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किए जाने की शिकायत की थी। साथ ही स्कूलों में बनने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सही ढंग से मुहैया नहीं कराए जाने पर डीएसई को पत्र लिख कर पुनर्गठन की गुजारिश की थी। मुखिया के पत्र आलोक में डीएसई ने पंचायत के सभी प्रबंध समिति को भंग करते हुए 20 मई 2018 तक सभी स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन का आदेश दिया था। जिला शिक्षा अधीक्षक के पत्र के आलोक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने ढोठवा पंचायत क्षेत्र के सभी स्कूलों का पूर्व के प्रबंध समिति को भंग कर उसे पुनर्गठन कराया गया है।

खबरें और भी हैं...