पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में मनाया गया हैंडवाश डे, स्वच्छता की दी गई जानकारी

आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में मनाया गया हैंडवाश डे, स्वच्छता की दी गई जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूलों में हैंड वाश डे मनाया गया। स्वच्छ भारत अभियान मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूली बच्चों को खाना खाने के पूर्व साबुन से हाथ धोने एवं खाना खाने के बाद अच्छी तरह से हाथ धोने की तारीखों के बारे में बताया गया। जल सहिया सरिता देवी ने बच्चों को बताया कि खाना खाने से पूर्व एवं बाद में, शौचालय से आने के बाद अपने हाथों को साबुन से से अच्छी तरह धोना चाहिए। आंगनबाड़ी सेविका रीना देवी ने कहा कि हाथों में छोटे-छोटे बहुत सारे जीवाणु होते हैं। जिसे हम नंगी आंखों से नहीं देख सकते। बिना हाथ धोए खाना खाने से कई जीवाणु भोजन के साथ हमारे पेट में चले जाते हैं। जिससे पेट संबंधी कई तरह की बीमारियां होती है। प्रमुख कुमारी श्रुति पांडेय ने कहा कि आज सरकार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। सभी को शौचालय का उपयोग करना चाहिए। हैंड वाश डे कटकमसांडी आंगनवाड़ी केंद्र के एक बस्ती, उलांज, लखनु, बसंतपुर तथा नव प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर, मालीआम, पातुरियबर, नव प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर, एनपीएस बिरहोर टण्डा में भी हैंड वाश डे मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहिया माया देवी, आंगनबाड़ी सेविका रूपा देवी, रुबेदा खातून, नूरी नाज, अजमेरी खातून, अनीता देवी, गंगी मिंज, सहायिका कमोदा देवी, चमेली देवी आदि का भी सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...