पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा का राज्य स्तरीय टीम ने किया अंकेक्षण

मनरेगा का राज्य स्तरीय टीम ने किया अंकेक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटकमसांडी | प्रखंड के नव पंचायत में मनरेगा योजना का स सामाजिक अंकेक्षण कार्य किया गया। सामाजिक अंकेक्षण करने के लिए छह सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम इन सभी पंचायतों में मनरेगा योजना से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया। टीम के सभी सदस्यों ने विगत 15 मई से अंकेक्षण का कार्य कर रही है। राज्य स्तरीय टीम ने मनरेगा से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच की गई तथा मनरेगा योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्धारित नियमों का अनुपालन करने के लिए कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सामाजिक अंकेक्षण के लिए क्रमश: ढोठवा पंचायत में बीएचओ डॉ. रविशंकर कपूर, डांटो खुर्द में बीएओ संजय कुमार, रेबर सीडीपीओ मीना ठाकुर, कंडसार में ब्लॉक मैनेजर निशि रानी, कंचनपुर में बीईओ नागेश्वर सिंह, गदोखर पंचायत में बिट्टू कुमार वर्मा, रोमी पंचायत में बीटीएम धर्मेंद्र कुमार एवं पेलावल दक्षिणी प्रदीप कुमार महतो की प्रतिनियुक्ति की गई है। अंकेक्षण कार्य का मॉनिटरिंग बीडीओ अखिलेश कुमार कर रहे है।

खबरें और भी हैं...