पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गरीबों को मिला गैस चूल्हा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटकमसांडी | कटकमसांडी प्रखंड के लुपूंग पंचायत अंतर्गत ग्राम असधीर मे बुधवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबों के बीच नि:शुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा का वितरण किया। गैस सिलेंडर व चूल्हा का वितरण मुखिया दिलीप कुमार रविदास के हाथों की गई। इस मौके पर मुखिया दिलीप रविदास ने कहा कि सरकार गरीबों को हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं। पूर्व में महिलाओं को लकड़ी व गोबर के उपले से खाना बनाना पड़ता था। इससे महिलाओं को आंख व सांस की बीमारी हो जाती थी। अब गैस से खाना बनाने से सांस व आंख की बीमारी से मुक्ति मिलेगी।

खबरें और भी हैं...