सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोपी मुखिया का बेटा धराया
कटकमसांडी | कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ढोठवा में वर्ष 2017 में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले मुख्य आरोपी असलम उर्फ छोटू खान को कटकमसांडी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। असलम खान कटकमसांडी थाना कांड संख्या 207/17 का वांछित अभियुक्त था। थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि छोटू खान उर्फ असलम (30 वर्ष) ढोठवा मुखिया शेर मोहम्मद खान का पुत्र है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटू खान अपने घर आया है। सूचना के सत्यापन के बाद कटकमसांडी पुलिस थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की। गिरफ्तारी में सअनि मनोज कुमार सिंह सहित जैप के जवान शामिल थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।