पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कतरास में 51 कुंडीय महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

कतरास में 51 कुंडीय महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएनएम हाईस्कूल मैदान में चार दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को यज्ञ मंडप परिसर से भव्य कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा कतरास बाजार के राहुल चौक, हटिया मोड़, कलाली फाटक, गुहीबांध, पचगढ़ी बाजार काली मंदिर का भ्रमण करते हुए उसी मार्ग से पुन: यज्ञ मंडप पहुंची। कलश यात्रा में कतरास सहित आस पास के जिला से गायत्री परिवार की 1108 महिला व युवतियां सिर पर कलश लिए चल रही थी। यात्रा में पुरुष व युवक हाथों में धार्मिक ध्वज लिए रोटी कपड़ा और मकान साथ साथ नैतिक उत्थान, मानव मात्र एक समान एक पिता की सब संतान, हम बदलेगा युग बदलेगा, जो हुआ नशा का शिकार उजड़ा उसका घर परिवार जैसे नारे लगा रहे थे। नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था। आयोजन के दौरान 14 अप्रैल को प्रात: छह बजे से सामूहिक जप, ध्यान, पूजा योग, व्यायाम, देव पूजन तथा गायत्री महाज्ञय आरंभ होगा। तीन बजे से चार बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन तथा संध्या में प्रवचन होगा। 15 व 16 को जप, ध्यान, पूजा योग तथा प्रवचन होगा। अंतिम दिन संध्या बेला में संकल्प दीप महायज्ञ व सम्मान अभिनंदन के साथ विदाई दी जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया किया गया है। यात्रा में पार्षद विनोद गोस्वामी, पप्पू सिंह, राजेंद्र प्रसाद राजा, राजेश स्वर्णकार, बालगोविंद राम गुप्ता, कृष्ण कन्हैया राय, आनंद खंडेलवाल, शंकर कुम्हार आदि शामिल थे।

कतरास बाजार में आयोजित यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल भक्त।

डीबी स्टार. कतरास

यज्ञ के दौरान आकर्षक झांकी।

झांकी था आकर्षण का केंद्र
कलश यात्रा में शामिल देवी देवताओं की झांकी लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र थी। एक रथ पर गायत्री माता की तस्वीर के साथ गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य तथा माता भगवती देवी शर्मा की तस्वीर को सजाया गया था। गाजे बाजे की धून पर यात्रा में शामिल लोग नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा से पूर्व पूजन व आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा को लेकर जगह जगह शर्बत व शीतल जल की व्यवस्था की गई थी।

सिद्ध साई धाम का स्थापना दिवस 23को

झरियासिद्घ साईं धाम भागा रोड झरिया मंदिर प्रांगण में बैठक की गई ।बैठक में साईं बाबा का पंचम स्थापना दिवस 23 मई को मनाने का निलय लिया गया है।बैठक में अशोक वर्मा,ललित सिंह,संजय वर्मा,संदीप जैन,अभिषेक सिंह,प्रदीप लोयलका,लालमणि सिंह,राजू झा,नन्दी अग्रवाल,सत्येन्द्र सिंह,पृथ्वीनाथ भगत,दीपक दता,जवाहर सिंह,नरेश प्रसाद आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...