पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कतरास कोयलांचल ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अांबेडकर को किया याद

कतरास कोयलांचल ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अांबेडकर को किया याद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास कोयलांचल के लोगों ने शनिवार को संविधान के रचयिता डा भीमराव अांबेडकर को याद किया गया। इस मौके पर जगह जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जयंती मनाई गई। श्यामडीह स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में जिप सदस्य सुभाष राय के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर बहियारडीह की मुखिया गिरिजा देवी, विनय पासवान, एहसान अंसारी, संजय चौहान, बिल्लु सिंह, प्रेम राय, डंपी मंडल, गुड्‌डू सिंह, शंकर तूरी, सादिक खान आदि मौजूद थे। नया प्राथमिक विद्यालय पत्थलकोठी अंगारपथरा में शिक्षा मित्र चेतलाल महतो के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग का अनुशरण करने की बात कही। मौके पर हरिहर प्रसाद यादव, जेके दुबे, सहदेव महतो, मानिक महतो, संतोष साहू आदि उपस्थित थे। कतरास बस स्टैंड में हिंदू नागरिक गण द्वारा जयंती मनाई गई। मौके पर मुकेश गुप्ता, रितिक सिंह आदि मौजूद थे।

बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाबा साहेब जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रखंड के केशरगढ़, टांडाबारी, छोटकी बौआ, जमुआ, फुलवार, गोविंदपुर राजस्व ग्राम में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। केशरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया तथा मुखिया राजू रजक द्वारा बाबा साहब की तस्वीर के समीप दीप प्रज्जवलित तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रमुख ने बताया कि ग्राम स्वराज के तहत इन राजस्व गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है। मौके पर को-ऑर्डिनेटर दीपा कुमारी, मुखिया राजू रजक, पंसस सुरेश रजक सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। इधर प्रखंड के माटीगढ़, लूितपहाड़ी, डुमरा दक्षिण, उत्तर, मुराइडीह, निचितपुर टू, दरीदा, खानूडीह सहित अन्य पंचायत सचिवालयों में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।

सोनारडीह : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में डा आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, भजन प्रस्तुत किया। इतिहास विभाग के अनूप ने डा आंबेडकर को युग पुरुष बताते हुए कहा कि जो संविधान भारत वर्ष ने अंगीकार किया है। वह डा आंबेडकर की ही देन है। विज्ञान शिक्षक मुरारी प्रसाद ने भी अपने विचार रखे। मुरारी दयाल सिंह व नमिता कुमारी ने उनकी जीवनी व कर्तव्य पर प्रकाश डाला।

गोमो सहित पूरे तोपचांची प्रखंड मेंं बाबा साहेब की जयंती मनी
गोमोबाबा साहेब की जयंती के अवसर पर गोमो सहित पूरे तोपचांची प्रखंड में विभिन्न जगहों पर विभिन्न संगठनों के द्वारा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गोमो एससी/एसटी कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में बबन राम तथा जिप सदस्य हीरामन नायक के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई और गोमो में जुलूस निकाला गया। वहीं तोपचांची में पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष महतो, जिप सदस्य चंचला देवी, आजसू किसान मोर्चा के सदानंद महतो, दुमदुमी पंचायत सचिवालय में मुखिया विकास महतो, सिंहदाहा में प्रमुख सरिता देवी, मुखिया वीणा शर्मा, बीडीओ विजय कुमार इत्यादि ने बाबा साहेब की जयंती पर माल्यार्पण किया।

टुंडी |टुंडी मुख्यालय स्थित जिला परिषद के डाक बंगला परिसर में शनिवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अांबेडकर की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर महिला समूह की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग भाग लिया। इस अवसर पर धनेश्वर रविदास हीरा चौधरी विनोद रजक नंदकिशोर रविदास विमल रजवार किशोर महतो मुकेश कुमार गोपी, दीपक अमन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...