किड्स केयर में पैरेंट्स-टीचर्स मीट का आयोजन
कतरासशहर के रानी बाजार स्थित किड्स केयर में शनिवार को पैरेंट्स-टीचर्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि कतरास जैसे शहर में बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण विद्यालय में किताबी ज्ञान के अतिरिक्त सामाजिक व व्यवहारिक शिक्षा भी दी जा रही है। कहा कि शिक्षा को आकर्षक बनाने की जरूरत है। तभी बच्चे किताब से दूर भागने के बजाए उसे प्यार से अपनाएंगे। आशादीप फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय किड्स केयर ने शिक्षा को एक मिशन के रूप में लिया है। यहां शिक्षा को व्यवसायिक रूप देने के बजाए ज्ञान बांटा जाता है। इसके पूर्व डा भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट व फर्स्ट यूनिट टेस्ट से संबंधित जानकारी अभिभावकों को दी गई। साथ ही उनसे सुझाव भी लिए गए। मौके पर विद्यालय मिस्टर सान्याल, अरूप दत्ता, रूचि भाटिया, तृप्ति दत्ता, लाबोनी राय, शिवली सरकार, सोनम सिंह आदि उपस्थित थी।