पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री यज्ञ के आयोजन से कतरास का माहौल हुआ धर्ममय

गायत्री यज्ञ के आयोजन से कतरास का माहौल हुआ धर्ममय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएनएम मैदान में आयोजित चार दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को पूजन पाठ के साथ हवन का आयोजन किया गया। हवन में 51 शादीशुदा जोडिय़ों ने भाग लिया। पूजन पाठ के साथ पंडितों ने संयुक्त रुप से सभी को संकल्प दिलाया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित इस महायज्ञ से पूरा माहौल धर्ममय हो गया है। इस दौरान लोगों को जप, तप, ध्यान, प्रज्ञा योग तथा व्यायाम करने की विधि बताई गई। यज्ञ स्थल के समीप मां गायत्री की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंच पर मां गायत्री की तस्वीर के साथ गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा तथा माता भगवती देवी शर्मा की तस्वीर को सजाया गया है। संगीतमय प्रवचन में शांतिकुंज से पधारे कथावाचक ने कहा कि मानव को दया, करूणा, प्रेम, सेवा, सहायता, पुरुषार्थ, साहस जैसे मानवीय सदगुणों को बांटना चाहिए। कहा कि चिंतन, चरित्र एवं व्यवहार के बल पर संस्कारवान बनने की जरूरत है। तभी हमारा समाज सुखमय हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...