आग लगने से Rs.90 हजार की संपत्ति जली
सिजुआ|कतरास थाना क्षेत्र के मालकेरा कव्वाली बंगला में शुक्रवार की रात रामकुमार राम में खलिहान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई। भुक्तभोगी ने बताया कि अगलगी से 90 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने कतरास पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र में राम ने कहा है कि रात करीब 1.30 बजे खलिहान से अचानक आग की लपट निकलने लगी। अचानक नींद खुली तो आग लगने की जानकारी मिली। कहा कि अगलगी की घटना को जान बुझकर अंजाम दिया गया है। यदि घटना की गंभीरता से जांच की जाए तो घटना को अंजाम देने वाले पकड़ में आ जाएंगे। बताया कि घटना में 70 हजार की फसल व 20 हजार की अन्य संपत्ति जलकर खाक हो गई है।