झरिया को हारा धनबाद ने जीता खिताब
न्यू यूथ क्लब भटमुरना द्वारा आयोजित डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच धनबाद व झरिया की टीम के बीच खेला गया। इसमें धनबाद की टीम ने झरिया को 2-1 से पराजित का ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। धनबाद टीम के सादाब अंसारी व कुणाल शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को मुख्य अतिथि पार्षद विनोद गोस्वामी ने 5 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को तीन हजार रुपए देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से अपने राज्य और देश का नाम रौशन करें। आयोजन को सफल बनाने में न्यू यूथ क्लब के राहुल राय, सचिन तिवारी, निशांत गुप्ता, रोशन पाठक, अनुराग सिंह, रितिक रंजन सिंह, डॉ राम कुमार शर्मा, किशन पंडित, अजय सिंह, प्रभात केडिया आदि का योगदान रहा।