पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूरों को रोजगार दिलाने का काम किया: विधायक

मजदूरों को रोजगार दिलाने का काम किया: विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास के टंडा में लोगों की समस्या सुनते विधायक।

भास्कर न्यूज|कतरास

टांडा बस्ती शिव मंदिर प्रांगण में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने बेरोजगारी की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि आकाशकिनारी कोलियरी के मजदूर रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे थे। मुझे इसकी जानकारी मिली तो मजदूरों को वापस बुलाकर उन्हें रोजगार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को भी रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के पेट पर लात मारने वाले छुटभैया नेताओं के खिलाफ मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े तो पीछे नहीं रहूंगा। उन्होंने राजहंस रिफैक्ट्रीज प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों से मजदूरी कराएं। मजदूरों से गुलामी कराने का प्रयास नहीं करे। मौके पर सिंटू मिश्रा, महामंत्री सूर्यदेव मिश्रा, अजय सिंह, विजय सिंह, रघु हजारी, बैद्यनाथ सिंह, नीपू सिंह, विक्की सिंह, श्रीकांत चटर्जी, पंकज सिन्हा, लालबाबू सिंह, बाबूलाल मिश्रा, अखिल आदि थे।

खबरें और भी हैं...