शबरी सेना ने मनाई बाबा साहेब की जयंती
कतरास|शबरी सेना की ओर से तेतुलिया रेलवे स्टेशन के समीप डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान शबरी सेना के छात्र प्रकोष्ठ के बाघमारा अध्यक्ष सूरज बजरंगी समेत अन्य लोगों ने आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूरज बजरंगी ने कहा कि बाघमारा प्रखंड को नशा मुक्त बनाना है। नशाखोरी से कई लोगों का घर परिवार बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं जाते है, उन्हें स्कूल भेजने का काम किया जाएगा। मौके पर दीपक भुइयां, भोला कुमार, राजू भुइयां, सोनू भुइयां, आंचल भुइयां, विनोद कुमार आदि थे।