पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री मां की कृपा से सभी कष्ट दूर हो सकते हैं : आचार्य सुरेंद्र

गायत्री मां की कृपा से सभी कष्ट दूर हो सकते हैं : आचार्य सुरेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायत्री महायज्ञ से बड़ा और कोई मंत्र नहीं है। जो कार्य संसार के अन्य किसी मंत्र से हो सकता है। वह गायत्री मंत्र से भी अवश्य हो सकता है। गायत्री का एक एक अक्षर धर्मशास्त्र है। इन अक्षरों की व्याख्या स्वरूप ब्रह्मा जी ने चारों वेदों की रचना की। उसका अर्थ बताने के लिए ऋषियों ने अन्य धर्मग्रंथ बनाए। उक्त बातें कतरास बाजार स्थित जीएनएम प्लस टू उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय शुद्ध संवर्धन 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर प्रवचन के दौरान शांतिकुंज हरिद्वरा से आए आचार्य सुरेंद्र वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि संसार में जितना भी ज्ञान विज्ञान है, वह बीज रूप से इन 24 अक्षरों में भरा हुआ है। एक एक अक्षर का अर्थ एवं रहस्य इतना व्यापक है कि उसे जानने में एक एक जीवन लगाया जाना भी कम है। उन्होंने कहा कि मां गायत्री की महिमा अपार है। वह भूलोक की कामधेनू हैं। संसार का कोई कष्ट ऐसा नहीं जो माता की कृपा मात्र से कट नहीं सके। विश्व की कोई वस्तु ऐसी नहीं जो माता के अनुग्रह से प्राप्त न हो सके। साधक और ईश्वर सत्ता के बीच लंबा फासला है। इस फासले को मिटाने का कार्य 24 अक्षरों के महामंत्र से होता है। हर मानव को गायत्री महामंत्र का जप निश्चित रूप से करना चाहिए। इससे पूर्व पूजा, हवन, आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पार्षद विनोद गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद राजा, आनंद खंडेलवाल, मनीलाल वर्णवाल, बाल गोविंद राम गुप्ता, शंकर कहार, सुभाष सिंह, पप्पू सिंह, कृष्णा कन्हैया राय, मुखिया सुरेश कुमार महतो आदि शामिल थे।

आदर्श विवाह का आयोजन

जीएनएम हाईस्कूल मैदान में अायोजित गायत्री महायज्ञ मंडप में रविवार को सिंदरी के रामप्रवेश सिंह के पुत्र संदीप कुमार सिंह की शादी वहीं के सत्येंद्र सिंह की पुत्री सिंपी कुमारी के साथ संपन्न कराया गया। यज्ञ में आए साधकों ने शादी के बाद वर वधु को आशीर्वाद दिया। दोनों पक्ष का कहना था कि उनलोंगो की पूर्व से ही योजना थी कि गायत्री यज्ञ होगा तो दोनों की शादी कराई जाएगी। दोनों के परिवार गायत्री परिवार से जुड़े हैं। बिना कोई ताम झाम व गाजे बाजे के शादी होते देख लोगों ने कहा कि तुम बदलोगे तो युग बदलेगा।

खबरें और भी हैं...