मंडप परिक्रमा में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु
कतरास| कतरास स्थित जीएनएम हाईस्कूल मैदान में आयोजित चार दिवसीय शुद्ध संवर्धन 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। महायज्ञ में हो रहे गायत्री मंत्र के उच्चारण से पूरा इलाका धर्ममय हो रहा है। इसके पूर्व गायत्री महामंत्र जप, पूजा, हवन व आरती की गई। मौके पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उसके बाद प्रतिदिन की भांति आयोजन समिति की और से भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।