पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव जीतने के लिए पार्टी का मजबूत संगठन होना जरूरी : डाॅ अजय कुमार

चुनाव जीतने के लिए पार्टी का मजबूत संगठन होना जरूरी : डाॅ अजय कुमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना संगठन के चुनाव जितना नामुमकिन है। सिर्फ प्रत्याशी से चुनाव नहीं जीता जा सकता। इसके लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार ने कही। वे सिजुआ स्थित बीसीसीएल के कतरास क्लब में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की बाघमारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संगठन पर बल देते हुए पार्टी के पदाधिकारियों से विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कमेटी ईमानदारी पूर्वक बननी चाहिए। इसमें समाज के हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाए। उन्होंने हिदायत देने हुए कहा कि संगठन बनाने की दिशा में झूठ का बिल्कुल सहारा न लें। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह व संचालन रमेश सिंह ने किया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र की 61 पंचायत व नगर निगम क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव पर कार्यकर्ताओं ने विचार प्रकट किया। सभी ने एक स्वर से कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी दे तो जीत निश्चित होगी। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएं। घर-घर जाकर पार्टी की नीति व सिद्धांत लोगों को बताएं। भाजपा की जनविरोधी नीति को सामने लाया जाए। जनता को पार्टी से जोड़ने के लिए जनांदोलन खड़ा करने का निर्देश दिया गया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, संयोजक सुल्तान अहमद, जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, भोला राम, बबीता सरोज, छोटू सिंह, आनंद सिंह, मो असलम, ब्रजेश चौहान, इफ्तेकार हुसैन, दीपक सिंह, रवि मालाकार, राजीव कुमार, रंजीत सिंह, मनीष कुमार, अमजद हुसैन, अशोक रवानी, दिलीप दास, टिंकू दास, अविनाश पासवान आदि ने संबोधित किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष।

भास्कर न्यूज | सिजुआ

कांग्रेस चुनाव लड़े तो जीत तय : रणविजय

प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने कहा कि बाघमारा में कांग्रेस सशक्त है। यदि पार्टी ने विश्वास जताया तो बाघमारा सीट पार्टी की झोली में जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाघमारा के हर गांव मोहल्ला व वार्ड में पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आवश्यकता है जनता के बीच जाकर जागरूक करने का। उन्होंने कहा कि बाघमारा में कांग्रेस का इतिहास रहा है। युवा वर्ग का पार्टी के प्रति रुझान बढ़ा है।

खबरें और भी हैं...