एक माह से गले के कैंसर से पीड़ित वार्ड नंबर एक के कतरास बाजार हटिया निवासी मूर्तिकार वासुदेव लहरी पैसा के अभाव में अपना इलाज कराने में सक्षम नहीं है। बताते चलें कि समाज के कुछ लोग तथा कुछ अन्य सामाजिक संगठनों ने इस परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, लेकिन इलाज के खर्च को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है। इसे देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कतरास इकाई के सदस्यों ने इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए समाज के सहयोग से पीड़ित के प|ी को छह हजार रुपए सहयोग राशि के रूप में दिया। साथ ही आगे भी हर संभव मदद करने की बात कही। बताया जाता है कि वासुदेव के ऑपरेशन का खर्च 4 से 5 लाख होगा। इसके लिए स्थानीय पार्षद विधायक तथा सांसद से मदद की गुहार लगाई गई है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में अरविंद सिन्हा, पंकज दास, राखो हरि पटवा, शास्त्री लाहकार, विक्रम दे, दीपक साहू, रोशन रवानी, गोविंद कुमार, राकेश कुमार दे, बापी राय, मंजीत रवानी, अमित गुप्ता, विक्की लहेरी, विकास महतो, विशाल भगत, रितेश दे, दीपू रवानी आदि शामिल थे।