कतरास|पुलिस ने दो आरोपी श्यामडीह निवासी मुर्तजा अंसारी व मालकेरा रोड निवासी विंदेश्वर मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की इस कार्रवाई से उनलोगों में हड़कंप है, जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है। बताते हैं कि पुलिस ने कई आरोपियों को विटामिन एम की बदौलत खुलेआम घूमने की छूट दे रखी है।