तेतुलमारी|पानी की मांग को लेकर कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह कॉलोनी वासियों ने शनिवार को कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दो माह पूर्व कॉलोनियों में बोर होल का पानी का कनेक्शन जिस पाइप से दिया गया था। वह जगह जगह टूटकर जर्जर हो गया है। जिससे पानी कॉलोनी तक नहीं पहुंच रही है। इस संबंध में कई बार प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन प्रबंधन ने नजरअंदाज कर दिया। पिछले दस मई को भी आंदोलन किया गया था। उस समय प्रबंधन ने दो दिनों के अंदर पाइप लाइन को दूरुस्त करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो रविवार से कोलियरी व परियोजना का काम ठप कर आंदोलन किया जाएगा।