पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साइिडंग बनाने के विरोध में सीएमडी का पुतला दहन

साइिडंग बनाने के विरोध में सीएमडी का पुतला दहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास|डीसी लाइन को चालू करने की मांग को लेकर रेल दो या जेल दो आंदोलन के तहत चल रहा महाधरना शनिवार को 324 वां दिन जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने बीसीसीएल द्वारा कलाली फाटक से छाताबाद पुल तक रेलवे साइडिंग बनाए जाने के विरोध में थाना चौक पर बीसीसीएल के सीएमडी का पुतला दहन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पार्षद विनोद गोस्वामी ने कहा कि रेलवे और बीसीसीएल प्रबंधन यह बताने का काम करे कि डीसी लाइन पर यात्री ट्रेन का परिचालन कब से शुरू होगा। कहा कि यात्री ट्रेन नहीं चलने पर किसी कीमत पर यहां साइडिंग नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिए जनसंपर्क अभियान चला कर बीसीसीएल से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, रामू शर्मा, ललित सिंह, नुरुल अंसारी, विजय गुप्ता, उत्तम बाउरी, संतोष यादव, अजय सिंह, किशन पंडित, राजा अंसारी, जमील अंसारी, प्रभात केडिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...