पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस को देख केबल छोड़ भागे अपराधी

पुलिस को देख केबल छोड़ भागे अपराधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास |अपराधियों के एक दल ने शुक्रवार की देर रात रामकनाली विद्युत सब स्टेशन से 30 मीटर केबल काट लिया। अपराधी केबल ले जाने की तैयारी कर ही रहा था कि इसी बीच रामकनाली ओपी के गश्ती दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख अपराधी केबल छोड़कर भाग निकले। बताया जाता है कि देर रात अपराधी विद्युत सब स्टेशन पहुंचे और 30 मीटर केबल काट लिया। केबल कटने से खदान सहित कॉलोनी में अंधेरा पसर गया। इससे पूर्व तीन नंबर खदान के गार्ड ने अपराधियों को सब स्टेशन में प्रवेश करते देख इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों से सूचना पाकर पुलिस के गश्ती दल मौके पर पहुंचा। इससे अपराधियों को वहां से भागना पड़ा।

खबरें और भी हैं...