श्यामडीह स्थित शिव प्लाजाा के मुख्य द्वार के समक्ष एसबीआई का एटीएम काउंटर काफी दिनों से बंद पड़ा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्यामडीह एवं इसके आसपास के लोगों ने उपायुक्त से इस एटीएम को चालू करवाने का आग्रह किया है। इस एटीएम के बंद रहने से लगन के दिनों में आसपास के लोगों के साथ शिव प्लाज में शादी संपन्न कराने आए लोगों को भी दिक्कत होती है। लोगों ने बताया कि महज एक सुरक्षा गार्ड के नहीं रहने से यह एटीएम काउंटर बंद पड़ा है। बताया जाता है कि प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इस एटीएम काउंटर को बंद करवाया था। लोगों का कहना है कि यह एटीएम काउंटर पहले तो चौबीस घंटा राम भरोसे चल रहा था। फिर प्रशासन के दबाव के बाद स्थानीय एक व्यक्ति की देेेेखरेख में चलने लगा। जो सुबह एटीएम खोलता था और रात में दस बजे के आसपास बंद कर देता था, लेकिन कतरास, नया मोड़ व तेतुलमारी में एटीएम की चोरी होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शहर में काउंटर को देर शाम होते ही पुलिस द्वारा बंद करवा दिया जाता था। वर्तमान में श्यामडीह का एटीएम न तो दिन में खुलता और न ही रात में। इसके कारण वह एटीएम काउंटर बेकार पड़ा हुआ है।