चिलचिलाती धूप में लगातार पिछले माह से शहर के समाजसेवी गुलाब चंद्र अग्रवाल जरूरतमंदों के बीच शुद्ध पेयजल का वितरण कर रहे हैं। अग्रवाल रिक्शा में घूम-घूमकर रोजाना राहगीरों को पानी पिलाने का काम कर रहे हैं।
जरूरतमंद इस चिलचिलाती धूप में पानी पाकर काफी खुश हो रहे हैं। गुलाब चंद्र गर्मी के दिनों में प्रतिवर्ष पानी व ठंड में गरीबों के बीच कंबल का वितरण करते हैं। उन्होंने बताया कि गरीब की सेवा से बड़ा धर्म कुछ नहीं है। इसलिए इस तरह की सेवा मैं करता आ रहा हूं।