भाजपा की बैठक कतरास तिलाटांड़ स्थित काली मंदिर प्रांगण में हुई। जिसमें 25 मई को आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 1 नंबर वार्ड से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हजारों लोग सभा में भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता बापी चटर्जी, संचालन सोनू शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन प्रणव बनर्जी ने किया। बैठक में सूर्यदेव मिश्र, कंचन चौरसिया, उषा पटवा, कैलाश हजारी, बबलू मिश्र, नीलेश सिंह, कुलदीप सिंह, पंकज सिन्हा, वशिष्ठ सिंह, राजेश प्रामाणिक आदि उपस्थित थे। इधर मालकेरा बजरंगी मोड़ स्थित सामुदायिक भवन में सिनीडीह मंडल भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बलियापुर में 25 मई को प्रधानमंत्री के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।