कतरास | कतरास क्षेत्र के केशलपुर निवासी कोल कर्मी भुवनेश्वर सिंह के खाते से साईबर अपराधियों द्वारा 80 हजार रुपए से अधिक रुपए अवैध निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी ने इसकी लिखित शिकायत स्टेट बैंक कतरास शाखा सहित स्थानीय पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना शनिवार शाम की बताई जाती है। भुक्तभोगी ने बताया कि शादी समारोह में भाग लेने गांव गया था। जब वापस आया तो अपना मासिक वेतन निकासी करने स्टेट बैंक कतरास शाखा के एटीएम गया।