पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास/तेतुलमारी|प्रेमिका के साथ मिलने गए प्रेमी को लोगों द्वारा पीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रेमी का इलाज कतरास के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना रविवार देर रात की बताई जाती है। प्रेमी युगल एक ही पंचायत के रहने वाले हैं। रंगनीटांड़ निवासी प्रेमी अपनी प्रमिका से मिलने उसके घर गया था। वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर वह जैसे ही मिलने गया तो इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई। प्रेमिका के घर वालों ने पकड़ कर प्रेमी की पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

खबरें और भी हैं...