प्रधानमंत्री की सभा में भाग लेने का निर्णय
कतरास|झींझींपहाड़ी पंचायत के केशलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आकाश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 25 मई को प्रधानमंत्री के सिंदरी आगमन को लेकर चर्चा करते हुए सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंदरी आने की खबर से युवाओं में खुशी की लहर है। झींझीपहाड़ी पंचायत के हजारों युवा प्रधानमंत्री की सभा में भाग लेने सिंदरी जाएंगे।