कतरास|कतरास रेलवे इंस्टीच्यूट में बाबा साहब डाॅ भीमराव अांबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जय भीम के नारे से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिवेश में अवसरवादी शासन व्यवस्था हावी है। संविधान के रक्षक को मंदिर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। डाॅ शेखर सुमन ने कहा कि वर्तमान समय में हमें इस तरह की दमनकारी ताकतों का मुकाबला करना चाहिए। नरेश दास ने कहा कि दलितों के हाथ से खाना खाने के बदले दलितों को अपने रसोई में खाना बनाकर खिलाएं।