सीआईएसएफ ने जब्त किया पांच टन कोयला
कतरास | रामनकनाली ओपी के कतरी नदी पुल के समीप बुधवार की सुबह सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी कर नौ साइकिल सहित करीब पांच टन कोयला जब्त किया। बल के जवानों को देखते ही कारोबारी कोयला लदे साइकिल को छोड़कर भागने में कामयाब रहे। जब्त कोयला एकेडब्लूएमसी के 28 नंबर डंप के प्रबंधन को सौंप दिया गया। साथ ही साइकिल को रामकनाली पुलिस को सौंप दिया। छापेमारी का नेतृत्व बल के इंस्पेक्टर एमके बदानी व सब इंस्पेक्टर एसके पांडेय कर रहे थे। कांटा पहाड़ी लोकल सेल तथा उत्खनन परियोजना के समीप से कोयला लेकर साइकिल के माध्यम से राजगंज तथा कांटा तथा आसपास के इलाके में खपाया जा जाता है।