पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घायल मामले में समझौता नहीं हाेने पर तीन माह बाद प्रकरण दर्ज

घायल मामले में समझौता नहीं हाेने पर तीन माह बाद प्रकरण दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीराजपुर | गत 15 जनवरी को गांव बोरी के राजू जैन के मकान की दीवार गिरने से घायल हुई एक महिला के मामले में समझौता नहीं होने के कारण पुलिस ने तीन माह बाद सोमवार को अपराध कायम किया। पुलिस के अनुसार 15 जनवरी को हमबाई पति कलमसिंह निवासी बड़ी सुड़ी राजू जैन के मकान पर काम करने गई थी। इस दौरान दीवार अचानक गिर जाने से वह घायल हो गई थी। इलाज व आपसी समझौता नहीं होने पर बोरी पुलिस ने अपराध कायम किया।

बैल को मारा फालिया, हुई मौत

आलीराजपुर | गांव भीलखेड़ी में आरोपी राजू पिता मांगू और रमेश पिता जुवानसिंह के बैलों आपस में लड़ाई कर रहे थे। इस दौरान राजू ने फालिया से रमेश के बैल के पेट पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जोबट पुलिस ने अपराध कायम किया।

आमुखट : मांडवे में आग लगाई

आलीराजपुर | गांव आमुखट में आरोपी सनोड़िया पिता तेनसिंह ने इंद्रा पति थावरिया के मांडवे में रात में आग लगा दी। जिससे मक्का की कड़ब, घास व भूसा जल गया। करीब 5 हजार का नुकसान हुआ। कट्ठीवाड़ा पुलिस ने अपराध कायम किया।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

आलीराजपुर | गांव अजंदा के काकड़ी आम्बा फलिया में सुरेश पिता शंकर (20) ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया।

91 चालान बनाए, समन शुल्क वसूला

आलीराजपुर | जिले में पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 91 वाहनों के चालान बनाए। इस दौरान वाहन चालकों से 43,250 रु. का समन शुल्क वसूला।

खबरें और भी हैं...