जिले में 20 को उज्जवला दिवस के रूप में होगा एलपीजी पंचायत का आयोजन
शिवहरे ने बताया ग्राम स्वराज योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा जिले के कैरली को धुएं से मुक्त बनाने के लिए चयनित किया है। यहां विशेष अभियान चलाकर हर घर में गैस कनेक्शन दिलवाया जाएगा। सहा. खाद्य आपूर्ति अधिकारी एचएस मुवैल के अनुसार कट्ठीवाड़ा विखं की सामरा ग्राम पंचायत की आबादी 1100 है और करीब 200 परिवार निवास करते हैं। शिवहरे ने बताया 1 अप्रैल से उज्जवला के ऐसे ग्राहक जिन्होंने लोन पर चूल्हा एवं टंकी ली है, उन्हें भी अब अगली 6 रिफिल सब्सिडी मिलेगी। जो कि सीधे उनके बैंक खाते में आएगी।