पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज ने सेवा कार्यों के लिए किया डॉक्टरों का सम्मान

ब्राह्मण समाज ने सेवा कार्यों के लिए किया डॉक्टरों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्म उत्सव के उपलक्ष्य के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम में शिव शक्ति महिला मंडल ने सहयोग गार्डन डॉक्टरों का सम्मान किया। कार्यक्रम में अंचल में कई वर्षों से निस्वार्थ भाव, लगन एवं मेहनत से समय के साथ सेवा देने वाले डॉक्टर केसी गुप्ता, टीम रक्तदूत के डॉ. प्रमेय रेवड़िया, अमित दलाल बोरी, जयदीप जमीदार कट्ठीवाड़ा, को समाज के सदस्यों ने शाॅल-श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

शहर के दो वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सकों डाॅ. आर मंडल और प्रकाश ढ़ोके के अचानक बाहर जाने से सदस्यों को उनकी कमी खली। कार्यक्रम में डाॅ. गुप्ता ने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा अच्छी पहल की गई है। आज तक सेवाकाल में सामाजिक स्तर पर चिकित्सकों का सम्मान नहीं किया गया है। ब्राह्मण समाज ने एेतिहासिक कार्य किया है। डॉ. दलाल ने बताया कि किन परिस्थितियों में अपने सेवा कार्य को करते हुए कई अवाॅर्डों से नवाजा गया। प्रमेय रेवड़िया रक्त दूत के नाम से अपनी सेवाएं जिले में दे रहे हैं। डॉ. जयदीप जमीदार ने अपने कार्य में आई विकट परिस्थितियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान समाज के अशोक ओझा, निरंजन मेहता, गोविंद्र जोशी, व्यंक्टेश मूर्ति, विकास बांबोरकर, अमित जोशी, राजेश उपाध्याय, अजय शर्मा, शशि जोशी, सुमन पंचोली, शालिनी उपाध्याय, प्रमिला ओझा, मंदा शुक्ला, सुरज जोशी, किरण मेहता ने डॉक्टरों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सुहासिनी खांडेकर और आभार पूर्णिमा व्यास ने माना। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

कार्यक्रम



अभा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में शिव शक्ति महिला मंडल ने किया आयोजन

ब्राह्मण समाज की शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा डॉक्टरों का सम्मान किया गया।

व्यास ने घर-घर जाकर किया समाज के एकल पुरुषों का सम्मान

वहीं महिला मंडल अध्यक्ष व्यास ने समाज के परिवार के एकल पुरुषों का उनके निवास स्थल पर जाकर वरिष्ठ सदस्यों को कुमकुम लगाकर शॉल, रुमाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि समाज के ऐसे वरिष्ठ जो जीवन पथ पर अपनी प|ी और सुख-दुख की साथी के बगैर अपने परिवार की बागड़ोर अकेले पुरी जिम्मेदारी व अनुभव के साथ परिवार बच्चों समाज का मार्ग दर्शन देते हुए बिता रहे हैं। वर्तमान मे उन्हें खुशी, साथ, सहयोग, सेवा की नितांत आवश्यकता है। ताकि वे जीवन पथ पर अपने आपको कमजोर, असहाय, निर्बल, दुखी ना समझे।

इनका हुआ सम्मान : व्यास द्वारा समाज के वरिष्ठ दयाशंकर जोशी, कन्हैयालाल शर्मा, सूर्यकांत उपाध्याय, राम प्रसाद शर्मा, जुगल किशोर शुक्ला व श्यामलाल शर्मा का सम्मान किया गया। इस कड़ी में सभी प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित किए गए। साथ ही वर्ष भर की दान राशि जमा करने वाले सदस्यों का भी सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...