पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजमहल रोड पर बाइक सवार को फालिया मारकर किया घायल

राजमहल रोड पर बाइक सवार को फालिया मारकर किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीराजपुर | कट्ठीवाड़ा के गांव मुलजीपुरा के राजमहल रोड पर एक आरोपी ने बाइक सवार को फालिया मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार दिनेश पिता मनिया रविवार रात साढ़े नौ बजे अपने दोस्त मोहन के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अज्जू पिता केंदू ने फालिए हमला कर जान से मारने की धमकी दी। कट्ठीवाड़ा पुलिस ने अपराध कायम किया।

शादी में युवती से छेड़छाड़ पर विवाद, अलग-अलग पक्षों के 14 लोगों पर केस

आलीराजपुर | गांव महेंद्रा में शादी समारोह के दौरान लड़की से छेड़छाड़ के मामले विवाद होने के बाद मारपीट हुई। पुलिस के अनुसार डोलनिया फलिया में संदर नामक व्यक्ति के यहां शादी थी। इस दौरान बारात जाने के बाद गांव रठौड़ी के आरोपी माधु, विपुल, सनिया, उमेश, अरविंद और निकेश अनन पिता लिंबा की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिसे देखकर उसके पिता अनन, समसु, सोमला व हरमा ने रोका तो आरोपी अपशब्द कहकर मारपीट करने लगे। इस दौरान गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। माधु ने डंडे से हमला कर अनन को घायल कर दिया। चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने अपराध कायम किया। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष के माधु की शिकायत पर पुलिस ने अनन, लाला, हतरिया, रमजू, सोमला, राजू, जवसिंह और कुंवर के खिलाफ छह लोगों के साथ डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया।

झंडा चौक में बाइक की टक्कर से महिला घायल, केस दर्ज

आलीराजपुर | शहर के झंडा चौक में बाइक चालक ने मोटरसाइकिल को तेज गति से चलाकर सेवंता बाई पति राधेश्याम वाणी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वाहन दुर्घटना में एक की मौत

आलीराजपुर | खंडवा-वडोदरा मार्ग पर गांव नानपुर में एक ढाबे पास वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रताप पिता रुकडिय़ा (38) निवासी सालखेड़ा डावर फलिया नानपुर आया था। इसी दौरान हुई दुर्घटना में अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।

जीप पलटी, नौ घायल

आलीराजपुर | गांव डेडरवासा में जीप पलटने से नौ लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जीप के चालक ने जीप को तेज गति से चलाकर पलटा दिया। जिससे उसमें सवार केरमसिंह, सेल्की, अरजन, केशरसिंह, धीनु, भोसु सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों काे इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया। बोरी पुलिस ने अपराध कायम किया।

नौ पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

आलीराजपुर | जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 9 प्रकरणों में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...