पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर जरूरतमंद को समय पर रक्त की आपूर्ति हो : डॉ. रेवड़िया

हर जरूरतमंद को समय पर रक्त की आपूर्ति हो : डॉ. रेवड़िया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आम्बुआ-नानपुर

जिले में आपातकालीन रक्त की आपूर्ति में रक्तदूत बनकर उभरे युवा समाज के लिए जीवनदाता के रूप में उभरे हैं। अशिक्षा, भय और अंधविश्वास के कारण अपनों को भी कोई खून देने को तैयार नहीं होता है। ऐसे में टीम रक्तदूत के साथी हर दिन हर समय रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। इस मानवीय पहल में अब कारवां बढ़ता जा रहा है आैर बदलाव को महसूस किया जा सकता है।

ये बात जिला रक्तदूत सम्मेलन में डॉ. प्रमेय रेवड़िया ने आम्बुआ में कही। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों रक्तदाता, जिला अस्पताल की टेक्नीशियन टीम और डॉक्टर उपस्थित थे। प्रारंभ में सभी का स्वागत रक्त मित्र टीम आम्बुआ ने किया। जिले से आए ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट, साई सेवा समिति नानपुर, जागरूक युवा मंच खट्टाली, वीर साई बजरंग सेवा दल आलीराजपुर, जयस टीम आम्बुआ सदस्यों ने टीम रक्तदूत के बैनर तले किए जा रहे रक्तदान के लिए जनजागरण, विभिन्न अवसरों पर रक्तदान शिविर और डोनर को आने वाली समस्याओं आदि पर परिचर्चा कर जानकारी साझा की। डॉ. केसी गुप्ता ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में अब पगड़ी रस्म, जन्मदिन, विवाह, स्मृति दिवस आदि पर परिवार व समाज द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने की परंपरा बन चुकी है। ऐसे में सभी को नए रक्तदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने की आवश्यकता है। साईं सेवा समिति नानपुर के प्रदीप क्षीरसागर ने कहा कि अब जिले के सभी क्षेत्र के रक्तदाताओं को जोड़कर टीम रक्तदूत की सदस्यता दिलाने का अभियान चलाए। टीम का पंजीयन करवाकर मान्यता दिलाई जाएगी। टीम रक्तदूत के संस्थापक सदस्य आशीष शर्मा ने कहा कि अब जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में नियमित रक्तदान कैंप लगाए जाएंगे ताकि सभी में रक्तदान के प्रति जागृति आ सके। इसकी शुरुआत 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के दिन से वृहद स्तर से की जाएगी। कार्यक्रम में कट्ठीवाड़ा, आजाद नगर, उदयगढ़, आमखुट, आम्बुआ, जोबट, सोंडवा आदि स्थान से आए रक्तदाताओं को अतिथियों ने शील्ड-मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया। बैठक में जिला अस्पताल में रक्तदान के लिए होने वाली परेशानी, जनजागरण अभियान चलाने, टीम रक्तदूत का लोगों और ड्रेस किट आदि विषयों पर चर्चा कर सहमति बनाई गई। शीघ्र ही कलेक्टर से बातचीत कर निर्णय भी लिया जाएगा। आभार गोविंदा माहेश्वरी ने माना।

आम्बुआ में हुआ जिला रक्तदूत सम्मेलन, रक्तदान शिविर व डोनर को आने वाली समस्याओं पर की गई चर्चा

रक्तदाता महासम्मेलन में रक्तदाता को किया गया सम्मानित।

खबरें और भी हैं...