पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 सीटों के लिए 6502 परीक्षार्थी देंगे चयन परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 सीटों के लिए 6502 परीक्षार्थी देंगे चयन परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीराजपुर | जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 21 अप्रैल 11ः30 बजे अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा होगी। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य बीडी रामटेके ने बताया कि इस वर्ष छह विकास खंडों में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक जोबट विकास खंड में 1593 विद्यार्थी पंजीकृत है और सबसे कम 647 कट्ठीवाड़ा में होने से दो केंद्र बनाए गए हैं। बाकी पांच विकास खंडों में तीन-तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के माध्यम से भरे आवेदन पत्रों के प्रवेश पत्र सभी ब्लाॅक के बीईओ को भेजे गए हैं। जबकि जनसेवा केंद्र से जिन परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं उनके प्रवेश-पत्र वहीं से मिलेंगे। 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 6502 परीक्षार्थी परीक्षा देकर अपने भाग्य का फैसला करेंगे।

खबरें और भी हैं...